फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sky will remain cloudy in Delhi-NCR on Thursday

Delhi Weather : आज छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, 13-14 को बारिश के आसार

Thu, 11 Apr 2024 01:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Apr 2024 01:10 AM IST
सार

गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Sky will remain cloudy in Delhi-NCR on Thursday
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दिन के समय अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। आज यानी गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, 13 व 14 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं,  न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिन के समय उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशाओं से मध्यम स्तर की हवा चली। दिन में धूप खिली, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन के समय हल्की हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहने की आशंका है। 14 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed