{"_id":"658da9f3c50011ab3309ce87","slug":"skm-s-big-announcement-tractor-parade-will-be-organized-in-500-districts-on-republic-day-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसकेएम का बड़ा एलान: गणतंत्र दिवस पर 500 जिलों में ट्रैक्टर परेड का होगा आयोजन, किसानों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसकेएम का बड़ा एलान: गणतंत्र दिवस पर 500 जिलों में ट्रैक्टर परेड का होगा आयोजन, किसानों से की ये अपील
Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
सार
आधिकारिक बयान में एसकेएम ने कहा कि 26 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन होगा। बयान में उम्मीद जताते हुए कहा कि परेड कम से कम 500 जिलों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) देश भर के करीब 500 जिलों में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन करेगा। एसकेएम ने कहा कि ट्रैक्टर परेड राष्ट्रीय राजधानी में औपचारिक गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद आयोजन होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में एसकेएम ने कहा कि 26 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन होगा। बयान में उम्मीद जताते हुए कहा कि परेड कम से कम 500 जिलों में आयोजित होगी। एसकेएम ने किसानों से बड़ी संख्या में परेड में शामिल होने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि परेड में शामिल किसान राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ घटक संगठनों के झंडे भी फहराएं। किसान भारत के संविधान में निहित लोकतंत्र, संघवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांतों की रक्षा करने का संकल्प लेंगे। ट्रैक्टरों के साथ-साथ अन्य वाहन भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
साथ ही बताया कि 20 राज्यों में एसकेएम की राज्य स्तर की इकाइयां घर-घर जाकर और पत्रक वितरण के जरिए पूरे भारत में अगले साल 10-20 जनवरी तक 'जन जागरण' अभियान चलाएंगी। इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य कॉर्पोरेट समर्थक आर्थिक नीतियों को उजागर करना है।
विज्ञापन