{"_id":"6a5f9556a7c038469b033e48","slug":"skipping-the-protest-to-eat-a-burger-proved-costly-cjp-removed-vijay-dahiya-from-the-post-of-spokesperson-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146942-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आंदोलन छोड़ बर्गर खाना पड़ा महंगा, सीजेपी ने विजय दाहिया को प्रवक्ता पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आंदोलन छोड़ बर्गर खाना पड़ा महंगा, सीजेपी ने विजय दाहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
विज्ञापन
-वायरल वीडियो के बाद पार्टी ने कहा कि उनका असंवेदनशील आचरण पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजय दाहिया को आंदोलन के दौरान बाहर जाकर बर्गर खाना महंगा पड़ गया। पार्टी ने विजय दाहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। वायरल वीडियो के बाद पार्टी ने कहा कि उनका असंवेदनशील आचरण पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ है।
सीजेपी ने एक्स पर डाले अपने एक पोस्ट में अपने प्रवक्ता विजय दाहिया के असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा की। पोस्ट में कहा गया कि विजय दाहिया का वीडियो उस समय आया जिस वक्त सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का सामना कर रहे थे। सीजेपी की ओर से बताया गया कि ऐसे में उनका आचरण पूरी तरह से अस्वीकार्य है। पार्टी के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्यों के पूर्णत विपरीत हैं। पार्टी की ओर से उन्हें प्रवक्ता पद समेत सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की जानकारी भी दी गई।
-- -
आंदोलन के समय किसी अन्य स्थान पर होने का वीडियो हुआ है वायरल
आरोप है कि सोमवार दोपहर में जिस वक्त आंदोलन चरम सीमा पर था, उस वक्त विजय दाहिया धरनास्थल से दूर किसी मेट्रो स्टेशन के पास थे। उस दौरान वह बर्गर खा रहे थे तो वहां से गुजरे एक सीजेपी का समर्थन करने वाले युवा ने उनको टोका और इसका विरोध किया।
विज्ञापन
-- -
विजय ने वीडियो डालकर दी सफाई
सीजेपी की कार्रवाई के बाद विजय दाहिया ने एक वीडियो डालकर अपनी सफाई दी कि वह दो दिनों से आंदोलन में थे। इस दौरान उनको भूख लगी तो वह कुछ खाने के लिए निकल आए।