फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Skill training gives new wings to youth

Delhi NCR News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को मिली नई उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एनआईआईटी फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गार्डन सिटी के कौशल विकास केंद्र ने युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। मई 2023 से संचालित इस केंद्र से अब तक 199 युवा जुड़ चुके हैं। इनमें 126 ने प्रशिक्षण पूरा किया, जबकि 97 युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में रोजगार मिला है। डीयू एसओएल की छात्रा मौसमी ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें आत्मविश्वास मिला और अब वह परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं। कार्यक्रम के तहत 400 घंटे के प्रशिक्षण में कंप्यूटर, बैंकिंग, अंग्रेजी संचार, डिजिटल कौशल और व्यक्तित्व विकास सिखाया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रमोद ग्रोवर ने कहा कि कौशल और अवसर युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में 58 प्रतिशत महिलाएं रहीं, जबकि नौकरी पाने वालों में उनकी हिस्सेदारी 73 प्रतिशत से अधिक रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed