फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   skill development university in faridabad

फरीदाबाद में स्थापित होगा दक्षता विकास विश्वविद्यालय

Wed, 17 Feb 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
skill development university in faridabad
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के दक्षता विकास के
विज्ञापन
लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन शुरू किया गया है।

फरीदाबाद में एक दक्षता विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को नई दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ‘बिज स्ट्रीट-16 एनुअल बिजनेस फेस्टिवल’ के दूसरे दिन ‘लीडरशिप एंड कॉमर्स’ विषय पर हरियाणा के दृष्टिकोण को सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर को 25 प्रतिशत तक लाने के लक्ष्य हासिल करने की संभावनाओं का पता लगा रही है।

मुद्रा के मूल्य की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के समय साल 1947 में एक डॉलर की कीमत एक रुपये के बराबर थी, जो 1972 तक आठ रुपये तक पहुंच गई।

वर्तमान में एक डॉलर की कीमत 60-70 रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स के विद्यार्थियों को यह सोचना होगा कि ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई कि रुपये की कीमत गिरती चली गई।

उन्हें भारत की अर्थव्यवस्था को दोबारा नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उपाय ढूंढने होंगे। हरियाणा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अपार अवसरों, संभावनाओं, शांति और समृद्धि की धरा के रूप में जाना जाता है।

विशेष स्टार्टअप कैंप 26-28 तक कुरुक्षेत्र में

मुख्यमंत्री ने खुद को लीडरशिप में दूसरे वर्ष का विद्यार्थी बताते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार के प्रयासों से पिछले 15 महीनों के दौरान लिंगानुपात में सुधार हुआ है। लड़कियां भी स्टार्टअप बूट कैंप में काफी दिलचस्पी ले रही हैं।

विशेष रूप से लड़कियों एवं महिलाओं के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 26-28 फरवरी तक स्टार्ट अप वीकैंड कैंप का आयोजन किया जाएगा।

कैंप में विजेता भागीदार महिलाओं एवं लड़कियों को आठ मार्च को गुड़गांव में आयोजित ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2016’ में सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व फैकल्टी हैड डॉ. सुमन भाकरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed