फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   skeleton found in the canal in Bawana area has been identified

Delhi: बवाना इलाके में नहर में गिरी क्षतिग्रस्त कार में मिले कंकाल की हुई पहचान, 2020 से लापता थे विनोद

Sun, 14 Jul 2024 08:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jul 2024 08:16 AM IST
सार

विनोद कार को कैब के रूप में चलाते थे। 30 सितंबर 2020 से वह लापता थे। लापता होने से पहले उन्होंने फोन पर बात की थी कि वह पीरागढ़ी में हैं। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की थी।

विज्ञापन
skeleton found in the canal in Bawana area has been identified
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना इलाके में बुधवार को नहर में गिरी क्षतिग्रस्त कार में मिला कंकाल कार चालक विनोद का था। पुलिस ने कंकाल के ड्राइविंग सीट पर मिलने, उनके कपड़े के अवशेष और पर्स के आधार पर उनकी पहचान की है। साथ ही पहचान को पुख्ता करने के लिए उसके परिवार वालों के ब्लड सैंपल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को पता चला है कि मई 2020 में विनोद नहर के पास ही कार में बेहोशी हालत में मिले थे। बाद में डॉक्टर की जांच में पता चला कि उन्हें लकवे का अटैक हुआ था। गुरुवार शाम खेड़ा गांव के लोगों को रोहिणी सेक्टर 27 के पास मूनक नहर में एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। जांच करने के दौरान कार से एक कंकाल मिला। पंजीकरण संख्या के आधार पर पता चला कि कार बुध विहार निवासी विनोद के नाम पर पंजीकृत है। परिवार वालों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विनोद कार को कैब के रूप में चलाते थे। 30 सितंबर 2020 से वह लापता थे। लापता होने से पहले उन्होंने फोन पर बात की थी कि वह पीरागढ़ी में हैं। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन


विजय विहार पुलिस करेगी जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच विजय विहार थाना पुलिस करेगी। विनोद के परिवार वालों ने अक्टूबर 2020 में उनकी गुमशुदगी की शिकायत रोहिणी जिले के विजय विहार थाने में की थी। शव बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली थाना इलाके में मिलने की वजह से इस थाने की पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई माह में भी नहर के पास मिले थे बेहोश
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मई 2020 के मई माह में भी कार चालक विनोद अपनी कार में बेहोशी के हालत में मिले थे। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि मई माह में उन्होंने परिवार वालों को बताया कि वह नहर के पास मौजूद हैं और उनकी तबीयत खराब हो रही है। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विनोद ने कार को लॉक कर उसमें हीटर चला रखा है। वह बेहोशी की हालत में थे। परिवार वालों ने कार की खिड़की तोड़कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। जहां पता चला कि उन्हें लकवा का अटैक हुआ था। कुछ दिन इलाज चलने के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए। उसके बाद वह फिर से कार चलाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed