फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixth class student kidnapped, un natural sex

छठी कक्षा के छात्र को अगवा कर कुकर्म, आरोपी पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार 

Wed, 24 Oct 2018 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
sixth class student kidnapped, un natural sex
kidnapping
तिलक नगर इलाके में स्कूटी सवार तीन युवकों ने छठी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण, कुकर्म और जान से मारने की धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी अभिषेक उर्फ अंशुल (20) को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस संबंध में सब्जी मंडी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ तिलक नगर इलाके में रहता है और सरकारी स्कूल में पढ़ता है। 15 अक्तूबर को वह तिलक नगर गोल चक्कर के पास मौजूद था। तभी स्कूटी सवार अभिषेक उर्फ अंशुल उसके पास आया। उसके साथ दो लड़के और थे। आरोपी उसे डरा-धमकाकर अपनी स्कूटी पर बिठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसे चंदर विहार के नाले के पास ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। देर रात को जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने परिवार को आपबीती बताई। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। 

 
पुलिस हिरासत से आरोपी फरार

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक को आईओ एसआई विशेष व एएसआई मांगे राम सुबह 9.40 बजे तीस हजारी कोर्ट लेकर पहुंचे। जज ने आरोपी को दोपहर दो बजे पेश करने को कहा। 

एएसआई मांगेराम आरोपी को लेकर गेट नंबर-1ए के पास खड़ा था। तभी मौका पाकर आरोपी ने एएसआई को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। फिर अभिषेक भाग गया। 

मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। बाद में सब्जी मंडी थाने में एएसआई मांगेराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed