फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sixth class student fallen from the third floor of the school

नामी स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरा छठी का छात्र, शरीर में आधा दर्जन से अधिक फ्रैक्चर

Sun, 30 Dec 2018 03:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
Sixth class student fallen from the third floor of the school
बच्चा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी दिल्ली के नामी पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र तीसरी मंजिल से रहस्यमय हालात में नीचे गिर गया। बेहद गंभीर हालत में यश (11) को पुष्पांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा विवेक विहार स्थित अर्वाचीन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार सुबह हुआ। स्कूल प्रशासन दबी जुबान में छात्र के कूदने की बात कर रहा है, वहीं परिजन स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

   
यश परिवार के साथ जीरो-पुश्ता सोनिया विहार में रहता है। इसके परिवार में पिता सुदेश कुमार, मां अनीता और सात साल की छोटी बहन समीक्षा है। सुदेश कई बैंकों के लिए फाइनेंशियल कंसलटेंट का काम करते हैं। यश विवेक विहार स्थित अर्वाचीन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को यश का साइंस का पेपर था। पिता सुदेश यश को सुबह 6.40 बजे स्कूल में छोड़कर आ गए। 
विज्ञापन


इधर सुबह प्रार्थना के बाद सभी बच्चे अपनी क्लास में जाने लगे। सुबह 8.18 बजे यश तीसरी मंजिल स्थित अपने क्लास के सामने बनी साढ़े तीन फुट की ऊंची दीवार (रैलिंग की जगह बनी पक्की दीवार) से नीचे फर्श पर आ गिरा। स्कूल प्रशासन फौरन यश को लेकर पुष्पांजली अस्पताल पहुंचे। सुबह 8.29 बजे स्कूल प्रशासन ने सुदेश को कॉल कर यश के चोट लगने की बात बताई। वे अस्पताल गए तो पता चला कि यश के दोनों पैरों, हाथों, पसली, कंधे, कूल्हे की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई हैं। उसके सिर में भी खून के थक्के जमा हैं। यश को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विवेक विहार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन फुट की ऊंचाई से चार फुट का बच्चा नहीं गिर सकता : परिजन
यश के ताऊ राजेश कुमार ने बताया कि जिस जगह से यश नीचे गिरा है, वहां की दीवार करीब साढ़े तीन फुट ऊंची है। ऐसे में यश के वहां से गिरने का सवाल नही उठता है। वहीं जहां तक उसके खुद नीचे कूदने की बात है, यश कभी ऐसा नहीं कर सकता है। यश पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छा है। शुक्रवार सुबह जब उसे स्कूल छोड़ा गया, वह बिल्कुल सामान्य था। स्कूल प्रशासन ने क्लास के बाहर की जो फुटेज परिवार को दिखाई है, उसमें भी वह बिल्कुल सामान्य लग रहा है। जहां से वह गिरा, वह हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की जद में नही हैं। परिजनों ने यश के नीचे गिरने पर किसी षडयंत्र की आशंका जताई है। 

शुरूआती जांच के बाद बच्चे के कूदने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
वेद प्रकाश सूर्या, शाहदरा जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed