फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encroachments in Seelampur dampen festive spirit

Delhi NCR News: सीलमपुर में अतिक्रमण ने छीनी त्योहारी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों को हो रही परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर बाजार में बेकाबू अतिक्रमण से ग्राहकों व दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद अवैध रेहड़ी-पटरी वालों ने रास्तों पर कब्जा जमा लिया है। मार्केट एसोसिएशन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
बाजार की मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों तक अवैध ठेलियों का जमावड़ा है। इससे खरीदारी करने आ रहे परिवारों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को कहने पर वे तुरंत गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में नाबालिग लड़के खुलेआम जेबों में चाकू और ब्लेड लेकर घूमते हैं। इस कारण कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।
विज्ञापन

सीलमपुर मार्केट के प्रधान राशिद ने कहा कि अवैध ठेलियों के कारण रास्ते पूरी तरह बंद हो जाते हैं। इससे ग्राहकों की आवाजाही और दुकानों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मार्केट एसोसिएशन की ओर से इस मामले में कई बार प्रशासन को शिकायत की गई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed