फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sixteen year old girl murder for demanding salary, killer body chopped into 3 pieces

सैलरी मांगने पर नौकरानी की हत्या, पॉलिथीन में नाले से तीन टुकड़े में मिली लाश

Mon, 21 May 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Sixteen year old girl murder for demanding salary, killer body chopped into 3 pieces
accused arrest - फोटो : अमर उजाला
सैलरी मांगने पर एक नाबालिग नौकरानी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पॉलिथीन में तीन टुकड़े में लाश को भरकर एक नाले में फेंक दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली की है। मियांवाली इलाके में लड़की की हत्या के बाद लाश के तीन टुकड़े कर नाले में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी मंजीत करकेटा को गिरफ्तार कर लिया है। वह लड़की को दिल्ली में अच्छी नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लाया था। 
विज्ञापन


एक साल तक काम करने के बाद लड़की ने उससे वेतन देने को कहा तो दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसके दोस्त अभी फरार हैं। बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरएस सागर ने बताया कि 4 मई को एक सूचना के बाद पुलिस ने नाले से तीन पॉलिथीन में टुकड़ों में लाश बरामद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुखबीर मलिक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और पास के दो सौ घरों की डोर-टू-डोर जांच की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि भूतों वाली गली में रहने वाला एक किराएदार मंजीत करकेटा वारदात वाले दिन से गायब है। 
 

किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया

Sixteen year old girl murder for demanding salary, killer body chopped into 3 pieces

वह मूलत: झारखंड के गुमला का रहने वाला है। पुलिस झारखंड स्थित उसके घर गई तो पता चला कि वह दिल्ली में ही है। इसी बीच एक सूचना के आधार पर उसे किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह दो अन्य सहयोगियों साहू और गौरी के साथ मिलकर झारखंड से गरीब लड़कियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाता है और यहां उन्हें घरेलू नौकरानी लगवा देता है। 

उसने बताया कि सोनी कुमारी (16) रांची झारखंड की रहने वाली थी। उसे दिल्ली लाकर घरेलू नौकरानी लगवाया, लेकिन उसका वेतन खुद रखने लगा। एक साल पूरा होने के बाद सोनी ने उससे वेतन मांगा और मना करने पर जोर-जोर से रोने लगी। 

वह झारखंड लौटने की जिद करने लगी तो मंजीत ने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की और शव के तीन टुकड़े कर पॉलिथीन में रख नाले में फेंक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed