फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sixteen lakh people will not get drinking water for two days in gurugram

गुरुग्राम में दो दिन तक 16 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पेयजल, यह है वजह

Fri, 02 Aug 2019 04:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
Sixteen lakh people will not get drinking water for two days in gurugram
फाइल फोटो
गुरुग्राम के 16 लाख से अधिक लोगों को दो दिन तक पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। बसई जल शोधन संयंत्र से शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन की मरम्मत की जानी है। इसके साथ ही शहर में 4 ऐसे स्थान भी हैं जहां पेयजल लाइन की लीकेज है। 
विज्ञापन


उनकी भी मरम्मत दो दिनों के भीतर ही करवा दी जाएगी। प्लांट को कब बंद किया जाए इसके लिए अधिकारी समय नहीं तय कर पा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों गर्मी अधिक है और शहर में पानी की मांग भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


यदि ऐसे में वह अभी संयंत्र को बंद करते हैं तो पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा। इसलिए वह मौसम में परिवर्तन होने तथा पानी की मांग कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बसई और चंदू जल शोधन संयंत्र से 460 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। यह पानी शहर के 16 लाख से अधिक लोगों की प्यास बुझाता है। बसई संयंत्र से लाइन निकलते ही गढ़ी रोड पर लाइन लीक हो रही है जिससे पानी व्यर्थ सीवर में बह रहा है। पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण यहां पानी सड़क पर भी भर रहा है। 

1300 एमएम की लीक लाइन को बदलने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 16 लाख रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया है, लेकिन लोगों के सामने आने वाली दिक्कत को देखते हुए कार्य आदेश जारी नहीं किए हैं। इस लाइन को बदलने के लिए 48 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार  सिग्नेचर टावर पर जापानी हॉस्टल के बाहर भी पानी की दो लाइनें जा रही हैं जो लीक हैं। इसमें 700 एमएम की लाइन का एक बड़ा पीस बदला जाना है जबकि  450 एमएम की लाइन में थोड़ी लीकेज है जिसे एक ही दिन में बंद कर दिया जाएगा। 

मालीबू टाउन के पास गुड अर्थ मॉल के बाहर भी पानी की मुख्य लाइन लीक है। इन लाइन की मरम्मत में भी 24 घंटे का समय लगना है। इसको देखते हुए अधिकारी इन लाइनों को एक ही समय में मरम्मत करवाने की योजना तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो बसई संयंत्र से दो दिन तक पानी बंद रहने के दौरान ही इन दोनों स्थानों की लाइनों की मरम्मत करवा दी जाएगी। 

शीशपाल विहार से एनएचएआई करवाएगा लाइन शिफ्ट

अधिकारियों के मुताबिक, पानी की मुख्य लाइन की लीकेज शीशपाल विहार के पास भी है। इस लाइन को मरम्मत करवाए जाने की योजना थी, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यह लाइन शिफ्ट करनी है। ऐसे में अधिकारियों ने इस लाइन की मरम्मत करवाने की योजना को स्थगित कर दिया। वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों से लाइन को जल्द से जल्द शिफ्ट करवाने का आग्रह कर रहे हैं।

गर्मी के कारण पानी की मांग अधिक है। लाइन की मरम्मत के लिए ऐसे समय का चुनाव किया जाएगा कि शहर में पानी की मांग कम हो। ठंडे मौसम में पानी की लाइन पर काम करवाना आसान होगा और लोगों को अधिक परेशानी नहीं झेलनी होगी।
- अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed