{"_id":"5ca01d6cbdec22146f515937","slug":"six-year-old-child-dies-in-road-accident-at-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने दर्दनाक हादसा, रिजल्ट लेकर लौट रहे छह साल के बच्चे को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने दर्दनाक हादसा, रिजल्ट लेकर लौट रहे छह साल के बच्चे को कार ने रौंदा, मौत
Sun, 31 Mar 2019 07:22 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद थाना के सामने श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन के लिए बनाई गई लेन पर शनिवार सुबह बेकाबू फाच्यूर्नर कार ने छह साल के बच्चे की जान ले ली। बच्चा स्कूल से रिजल्ट लेकर घर लौट रहा था।
आरोपी चालक कार को लॉक कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाने के सामने प्यारे लाल कालोनी में सुशीला अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। वह कूड़ा बीनने का काम करती हैं।
उनका बेटा प्रताप (6) कालोनी के ही एक स्कूली में पहली कक्षा का छात्र था। शनिवार को उसका रिजल्ट आना था। वह स्कूल से रिजल्ट लेकर अकेले श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन जाने के लिए बनाई गई लेन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच तेज रफ्तार फाच्यूर्नर कार ने प्रताप को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही लॉक कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को लाजपतनगर स्थित अंबे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

दो घंटे में पुलिस नहीं लगा सकी कार मालिक का पता
घटना सुबह करीब साढे़ दस बजे की है। हादसे के बाद पुलिस फाच्यूर्नर को क्रेन की मदद से थाने तो ले आई। कार का नंबर भी गाजियाबाद का ही था। बावजूद इसके पुलिस कार मालिक का पता नहीं लगा सकी। एसएचओ का कहना था कि कार मालिक का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार कनावनी स्थित किसी बिल्डर कंपनी की है।