'जीबी रोड पर हर महीने छह लाख कंडोम बांटे जाते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम रेप पर कोहराम मचाते रहते हैं, लेकिन वेश्यावृत्ति भी एक प्रकार से दुष्कर्म है, जो भारतीय समाज पर सबसे बड़ा धब्बा है। वेश्यावृत्ति के चलते सेक्स वर्कर से रेप ही होता है लेकिन उस पर समाज कोई आवाज नहीं उठाता है।
जीबी रोड में पिछले दिनों सेक्स वर्कर से मिलने के बाद मैंने जाना कि यहां हर महीने छह लाख कंडोम बांटे जाते हैं।’ यह कहना है दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वति मालीवाल का।
वे मंगलवार को दिल्ली में भारत-नेपाल मानव तस्करी पर पैरवी संस्था द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं।
वेश्यावृत्ति बंद हुई तो रेप में इजाफा होगा!
स्वाति ने कहा कि वह ऐसी महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना चाहती हैं, जोकि वेश्यावृत्ति और मानव तस्कारी की शिकार हैं। मैंने जीबी रोड में दौरा करने के बाद लोगों से बात की।
जिन्होंने मुझे बताया कि यदि वेश्यावृत्ति बंद हो गई तो रेप की संख्या में इजाफा हो जाएगा। वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी समाज पर धब्बा हैं, जिसे खत्म करने की जरूरत है।
इसके लिए राज्य सरकारों को मिलकर और मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग मानव तस्करी को रोकने के लिए अलग से एक मानव तस्करी सेल बनाएगा।
भूकंप के बाद नेपाल में बढ़ी मानव तस्करी
कार्यशाला में लगभग सौ से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने नेपाल में आए भूकंप के बाद मानव तस्करी की स्थितियों में बदलाव पर चर्चा की।
नेपाल में भूकंप के बाद मानव तस्करी में इजाफा हुआ है। महिलाओं व लड़कियों से नौकरी और शादी का झूठा वादा करके देह व्यापार में फंसाया जा रहा है और इन्हें भारत, चीन, पाकिस्तान और पश्चिम एशिया आदि में बेचा रहा है।
साथ ही बच्चों को भी कई तरह से लुभाकर बाल मजदूरी के विभिन्न संभावित ठिकानों तक पहुंचाया जा रहा है।