फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six lakhs were cheated in name of jobs in Railways in Delhi one arrested

नौकरी के लालच में फंसा: रेलवे के नाम पर छह लाख ठगे, फिर झांसा देकर बुलाया, कहा- स्टेशन पर कराएंगे ज्वाइनिंग

Sun, 25 Aug 2024 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

आरोपी ने पीड़ित युवक से छह लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उसे ज्वाइनिंग के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन बुलाया गया। जहां शक होने पर एक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Six lakhs were cheated in name of jobs in Railways in Delhi one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ज्योति नगर निवासी मुकुल से छह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर मुकुल को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन बुलाया। शक होने पर मुकुल ने एक आरोपी अर्जुन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर मुख्य आरोपी रिंकू व बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी में काम करने वाले मुकुल ने बताया कि दो साल से उसकी रिंकू से पहचान थी। मार्च में रिंकू ने उसे बताया कि वह रेलवे में सरकारी नौकरी लगवा सकता है। मुकुल ने अपनी और भाई व साले की नौकरी लगवाने की बात कही तो रिंकू ने 12 लाख रुपये में तीनों की नौकरी लगवाने का सौदा किया। इसके बाद रिंकू ने मुकुल को आशीष से मिलवाया। आशीष ने दिल्ली सचिवालय के पास बुलाया और कागजात लेने के बाद कहा कि उसके पास एक ईमेल आएगा। 
विज्ञापन


कुछ ही दिनों बाद एक ईमेल मुकुल के पास आया, जिसमें टीटीई के लिए चयन होने की बात कही गई थी। इसके बाद आरोपी ने मुकुल से छह लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उसे ज्वाइनिंग के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन बुलाया गया। पिता के साथ मुकुल वहां पहुंचा। यहां उन्हें अर्जुन मिला। बातचीत में मुकुल को उस पर शक हुआ। इसके बाद रिंकू से बात की गई तो उसने मिलने के लिए ज्योति नगर बुलाया। मुकुल अर्जुन को लेकर वहां पहुंचा, लेकिन रिंकू वहां नहीं आया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्जुन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed