फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six days mercilessly innocent mother walked to the station

छह दिन के मासूम को बेरहमी से स्टेशन पर छोड़कर चली गई मां

Wed, 01 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Six days mercilessly innocent mother walked to the station
रेलवे स्टेशन पर एक मां छह दिन के अपने बच्चे को छोड़कर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम की पहचान कराने के लिए आसपास की महिलाओं को दिखाया, लेकिन बच्चे और उसकी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन


बच्चे को नोएडा स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मुताबिक, सोमवार शाम को दादरी रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की के नजदीक लोगों ने छह दिन के एक बच्चे को कपड़े में लिपटा हुआ देखा। 
विज्ञापन


बच्चे के नजदीक किसी के नहीं होने पर टिकट लेने के आए किसी व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने पास ले लिया और स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को सूचना देकर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन बच्चे और उसकी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। बच्चे के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे नोएडा स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक सर्वेन्दर शर्मा ने बताया कि बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखने के लिए उसे अस्पताल में रखवाया गया है। बच्चे की मां के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed