{"_id":"60d4575088484748af259d8d","slug":"six-coach-metro-will-run-on-all-three-corridors-of-metro-phase-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ेंगी छह कोच की मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ेंगी छह कोच की मेट्रो
Thu, 24 Jun 2021 03:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Jun 2021 03:28 PM IST
सार
- कम कोच होने से भीड़भाड़ भरा होगा सफर
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : कुमार संजय
विस्तार
मेट्रो फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ने वाली मेट्रो में कम यात्रियों को सफर का मौका मिल सकेगा। जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर दौड़ने वाली 48 मेट्रो ट्रेनों में छह कोच ही होंगे। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और मेट्रो ट्रेन में कम कोच होने का खामियाजा यात्रियों को सफर में भीड़ के तौर पर भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कोविड काल में भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-4 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी रखा ताकि देरी न हो। मेट्रो की सभी लाइनों पर फिलहाल चार, छह और आठ कोच की ट्रेनें हैं। कोच की संख्या में बढ़ोतरी के बाद इसे आठ किया जा रहा है ताकि अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिल सके। फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में कुल 288 कोच होंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद आठ की बजाय छह कोच की मेट्रो होने से सफर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सुबह और शाम के वक्त भीड़ में और बढ़ोतरी से भी यात्रियों को मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता है।जानकारों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो में कोच की संख्या में बढ़ोतरी जरूरी है।
विज्ञापन
छह कोच की मेट्रो होने से तीनों नए कॉरिडोर पर यात्रियों को खचाखच भीड़ से रोजाना जूझना पड़ेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेट्रो ट्रेनों में अगर कोच की संख्या कम होगी तो सफर में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेट्रो फेज 4 के लिए जारी टेंडर में डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, टेस्टिंग और नए कोच खरीदने की योजना है।
मेट्रो में बढ़ाई जा रही है कोच की संख्या
दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर फिलहाल 336 मेट्रो ट्रेनें हैं। इनमें 22 ट्रेनों में चार कोच, 181 में छह कोच जबकि 133 में आठ कोच हैं। डीएमआरसी पहले ही ट्रेनों में कोच की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना काल में वित्तीय नुकसान के कारण फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो में छह कोच का प्रावधान किया जा रहा है।
तीन कॉरिडोर पर होंगे 48 मेट्रो स्टेशन
- जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम(28.9 किलोमीटर)कॉरिडोर पर 25 स्टेशन
- मौजपुर-मजलिस पार्क(12.5 किलोमीटर)कॉरिडोर पर 8 स्टेशन
- तुगलकाबाद-एयरोसिटी(20.2 कि.मी)के दायरे में 15 स्टेशन होंगे।