फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six cases of dengue have been found in Delhi in a week

दिल्ली में डेंगू की आहटः हफ्ते भर में मिल चुके छह नए मामले, इस साल 12 मार्च को ही टूटा छह साल का यह रिकॉर्ड

Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
सार

सोमवार को जारी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए। इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से 12 मार्च की अवधि तक 2021 में पांच मामले, 2020 में छह मामले, 2019 में तीन, जबकि 2018 में नौ मामले और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
Six cases of dengue have been found in Delhi in a week
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मिल चुके छह नए मामले - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में गर्मी के साथ डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जारी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के छह नए मामले सामने आए। इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए थे। इस प्रकार से पिछले हफ्ते करीब रोजाना ही एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से 12 मार्च की अवधि तक 2021 में पांच मामले, 2020 में छह मामले, 2019 में तीन, जबकि 2018 में नौ मामले और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


छह साल में सबसे ज्यादा मामले 
इस साल अभी से वेक्टर जनित रोगों के मामले रिकार्ड तोड़ ढंग से बढ़ रहे हैं। 12 मार्च तक डेंगू के 48 मामले छह साल में सबसे ज्यादा हैं। आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दिल्ली में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता था, लेकिन इस साल देखा जा रहा है कि जनवरी में 20-22 दिन छोड़कर पूरे साल मच्छरों का कहर बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed