{"_id":"622f6b0c53b0020b6657810c","slug":"six-cases-of-dengue-have-been-found-in-delhi-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेंगू की आहटः हफ्ते भर में मिल चुके छह नए मामले, इस साल 12 मार्च को ही टूटा छह साल का यह रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेंगू की आहटः हफ्ते भर में मिल चुके छह नए मामले, इस साल 12 मार्च को ही टूटा छह साल का यह रिकॉर्ड
Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:50 PM IST
सार
सोमवार को जारी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए। इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से 12 मार्च की अवधि तक 2021 में पांच मामले, 2020 में छह मामले, 2019 में तीन, जबकि 2018 में नौ मामले और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मिल चुके छह नए मामले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में गर्मी के साथ डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जारी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के छह नए मामले सामने आए। इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए थे। इस प्रकार से पिछले हफ्ते करीब रोजाना ही एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से 12 मार्च की अवधि तक 2021 में पांच मामले, 2020 में छह मामले, 2019 में तीन, जबकि 2018 में नौ मामले और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
छह साल में सबसे ज्यादा मामले
इस साल अभी से वेक्टर जनित रोगों के मामले रिकार्ड तोड़ ढंग से बढ़ रहे हैं। 12 मार्च तक डेंगू के 48 मामले छह साल में सबसे ज्यादा हैं। आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दिल्ली में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता था, लेकिन इस साल देखा जा रहा है कि जनवरी में 20-22 दिन छोड़कर पूरे साल मच्छरों का कहर बरकरार है।
विज्ञापन