{"_id":"f3169df1a9987a8f3d5ff18edc90c1b3","slug":"sitting-on-a-hunger-strike-against-the-government-unemployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस में दरोगा की भर्ती के आवेदन के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी करने पर दूसरे दिन भी बेरोजगारों ने भूखहड़ताल जारी रखी। इस नियम को हटाने की मांग को लेकर बेरोजगार युवा कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
युवाओं का आरोप है कि पुलिस की एसआई पोस्ट की भर्ती में विशेष समूह के लोगों को लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने यह नियम बनाया है।
इससे प्रदेश में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले युवा आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं, अन्य उच्च पोस्ट के आवेदन के लिए केवल 33 प्रतिशत अंक की अनिवार्य है।
विज्ञापन
राज्य सरकार और राज्यपाल के नाम डीएम को पत्र लिखकर इस नियम काो हटाने की मांग की है। इस मौके पर अनिल वर्मा, संजीव कुमार, जोगेंद्र बैसला, धनुष बैसला, प्रेम चंद्र मौर्य, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन