{"_id":"5e4c01cd8ebc3eceff3d299d","slug":"sit-team-reached-jmi-campus-to-investigate-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो महीने बाद जामिया पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने लाइब्रेरी से जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो महीने बाद जामिया पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने लाइब्रेरी से जुटाए साक्ष्य
Tue, 18 Feb 2020 08:55 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
जामिया पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में मंगलवार को दो महीने बाद पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लाइब्रेरी में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद टीम ने परिसर के हर इलाके का मुआयना किया।
विज्ञापन
जांच टीम की अगुवाई कर रहे डीसीपी क्राइम राजेश देव ने लाइब्रेरी परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही कथित रूप से पुलिस क्रूरता का शिकार हुए छात्र मुजीब का बयान लिया गया। कई दूसरे छात्रों से भी पूछताछ की गई है, जिसमें छात्रों ने पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जांच टीम उस लाइब्रेरी में गई जहां छात्रों पर लाठी बरसाते हुए वीडियो सामने आया है। लाइब्रेरी के अंदर वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि पुलिस की क्रूरता वाले वीडियो से मिलान की जा सके।
विज्ञापन
वहीं, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर लाठीचार्ज में दोनों पैरों से चोटिल होने वाले छात्र मुजीब का बयान दर्ज किए गए। मुजीब ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। इसके अलावा जामिया के दूसरे छात्रों से भी पूछताछ कर साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया है। इस दौरान जांच टीम प्राक्टर कार्यालय भी गई, जहां आधा घंटा बैठने के बाद टीम कैंपस से निकल गई।