फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister gone for exam even brother and father's body luing in home 

पिता-भाई के घर में थे शव, बहन देने गई पेपर

Fri, 08 Mar 2019 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
sister gone for exam even brother and father's body luing in home 
डेमो - फोटो : डेमो

बुधवार देर रात ढाबे पर खाना लेने गए पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर परिवार में कोहराम मचा रहा। घर में पिता और भाई के शव थे, लेकिन किसी तरह खुद को संभालकर बहन अपना 10वीं का पेपर देने गई। परिजनों ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाया। परिवार के मुखिया और पुत्र की मौत के बाद रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


रविंद्र सागर (43) व उनका पुत्र गर्भित (10) निवासी अवंतिका जेपीवी अपार्टमेंट बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हापुड़ चुंगी पर ढाबे से भोजन लेने के लिए गए थे। घर लौटते समय शास्त्रीनगर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनको टक्कर मार दी थी। बृहस्पतिवार को घर में कोहराम के बीच रविंद्र के बेटी रिया अपना 10वीं का गणित का पेपर देने गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने किसी तरह उसको धैर्य बंधाया। रविंद्र घर के बाहर प्लास्टिक क्रॉकरी की दुकान चलाते थे। उसी से परिवार का भरण पोषण होता था। उनकी मौत से परिवार में कमाई का कोई सहारा नहीं बचा है। घर में अब उनकी पत्नी रीना, बेटी रिया और मां लक्ष्मी देवी हैं। मां बीमार रहती हैं। वह ठीक से चल भी नहीं पातीं। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया हंगामा
पिता पुत्र की मौत के बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धक्कामुक्की भी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चाहती तो ट्रक को पकड़ सकती थी, लेकिन वह घटना के काफी देर बाद पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
मृतक रविंद्र के पिता चेतराम सिंह की भी मई 2009 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक बार फिर सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed