फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia write to jung, return the file of govt

सिसोदिया ने जंग को लिखा पत्र, कहा समिति भंग कर लौटाएं फाइल

Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sisodia write to jung, return the file of govt
नजीब जंग

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पत्र लिखकर उपराज्यपाल नजीब जंग से अपील की है कि सरकार के डेढ़ साल के फैसलों की जांच के लिए गठित समिति भंग करें। 

विज्ञापन


जो फाइलें उपराज्यपाल कार्यालय ने जब्त की हैं, वो संबंधित विभागों को वापस करें। ऐसा नहीं करने से दिल्ली सरकार के संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में गैर कानूनी बाधा आ रही है। मनीष सिसोदिया ने 14 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली बैठक में लिए गए फैसले से पत्र के माध्यम से एलजी को अवगत कराया है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने लिखा है कि संविधान या किसी भी कानून-नियम में चुनी गई सरकार के फैसलों की समीक्षा, अधिकारियों को डराने, आपराधिक या प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश करने वाली समिति गठन का अधिकार उपराज्यपाल को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एलजी को नहीं समिति गठन का अधिकार'

Sisodia write to jung, return the file of govt
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया ने लिखा है कि मंत्री को कुछ स्पष्ट रूप से वर्णित मामलों को छोड़कर हर मामले को उपराज्यपाल के पास भेजने की जरूरत किसी नियम या संविधान में नहीं है। कैबिनेट पिछले 25 साल में बनी प्रशासनिक व संवैधानिक परंपराओं का पालन कर रही है।

समिति का गठन व कार्य नियम व संविधान के खिलाफ है। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया है कि उपराज्यपाल समेत सभी संबंधित लोगों को जनादेश वाली सरकार को काम करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि सरकार मामले के समाधान का लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले सरकार ने शुंगलू कमेटी को पत्र लिखा, फिर कैबिनेट ने समिति को असंवैधानिक करार दिया, उपराज्यपाल पत्र लिखा और अब दूसरी बार पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed