फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia to campaign for elections Asked for interim bail, hearing on 20th

Delhi NCR News: चुनाव प्रचार करने के लिए सिसोदिया ने मांगी अंतरिम जमानत , सुनवाई 20 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने ईडी और सीबीआई से मांगा जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को अदालत से अंतरिम जमानत मांगी है। अदालत ने याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय व सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

सिसोदिया वर्तमान में आबकारी नीति मामले में जेल में हैं।राउज़ एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष ईडी के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। सिसोदिया पिछले साल फरवरी से हिरासत में हैं। वर्ष 2022 में सीबीआई ने मामला दर्ज कर आरोप लगाया था कि आप नेताओं को इस नीति के माध्यम से शराब निर्माताओं से रिश्वत मिली थी। सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद पिछले साल 9 मार्च को ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों मामलों में उनकी जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी समीक्षा और सुधारात्मक याचिकाएं भी खारिज कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed