फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia said Rajendra Kumar is not dishonest

'जो मोदी-मोदी नहीं चिल्लाएगा, उसे काम नहीं करने देगी सरकार'

Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sisodia said Rajendra Kumar is not dishonest
मनीष सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार को ईमानदार अफसर बताया है। साथ ही कहा है, अभी देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जो मोदी-मोदी चिल्लाएंगे, मोदी करके खुद चमचागिरी करेगा, उन्हें साथ रखेगी।

विज्ञापन


जो मोदी-मोदी नहीं चिल्लाएगा उन्हें देश में काम नहीं करने देंगे। सिसोदिया ने कहा, ई गनर्वेंस के लिए प्रधानमंत्री समेत पांच पुरस्कार मिले हैं, राजेन्द्र कुमार दिल्ली सरकार के एक ईमानदार अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन


हम लोग दो-तीन साल से उनके साथ काम कर रहे हैं। लेकिन पहले जिन विभाग में रहे, वे लोग भी कहते हैं कि बढिय़ा व ईमानदार अधिकारी हैं।

काम करेंगे तो उन्हें तंग किया जाएगा

Sisodia said Rajendra Kumar is not dishonest

सिसोदिया ने कहा, राजेन्द्र कुमार आईआईटी से पढ़े लिखे हैं। लेकिन अब जो मोदी सरकार को खेल शुरू हुआ है उससे लगता है कि पूरे देश में ऐसा संदेश दिया जा रहा है कि अच्छे गवर्नर, अर्थशास्त्री और अच्छे लड़के लड़कियां देश के लिए काम ना करें।

अगर काम करेंगे तो उन्हें तंग किया जाएगा, जेल भेजा जाएगा। कहीं ना कहीं सीबीआई का इस्तेमाल करके ऐसे लोगों को काम नहीं करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed