सिसौदिया ने एलजी को लिखा पत्र, पूछे संवैधानिक प्रावधान
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सचिवों की नियुक्ति का विवाद पहले ही राष्ट्रपति और केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के पास पहुंच चुका है।
सचिवों और अधिकारियों के साथ दिल्ली सरकार की बैठक के बाद अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा है। सिसौदिया ने इस पत्र में उपराज्यपाल से जीएसीटी एक्ट,टीबीआर और संविधान के अंतगर्त उनको दिए गए प्रावधानों और कानूनों के बारे में पूछा है।
जो उन्हें दिल्ली सरकार को सीधे निर्देश देने का अधिकार देते हैं। गौरतलब है कि आज इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था।
केजरीवाल को शाजिया ने दी चुनौती
जिसमें उन्होंने शिकायत करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही है और एलजी के माध्यम से सरकार के कामकाज में दखल दे रही है।
हालांकि केजरीवाल के इन आरोपों को भाजपा ने सिरे से नकार दिया। वहीं ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली सरकार और एलजी को आपस में बात करके मामला सुलझाने की नसीहत दी।
आम आदमी पार्टी के आरोपों पर शाजिया इल्मी ने कहा कि केजरीवाल को सबके साथ परेशानी है। शाजिया ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का सबूत पेश करें।