फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sisodia dsaid we won because of development work done in five years

दिल्ली विधानसभा चुनावः सिसोदिया बोले, पांच साल में किए गए विकास कार्यों की जीत

Thu, 13 Feb 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
sisodia dsaid we won because of development work done in five years
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ani

आप विधायक दल की बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे होगा। इसमें केजरीवाल की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने बताया कि अभी कैबिनेट के सदस्यों के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि सभी लोग रामलीला मैदान पहुंचे। सब साथ मिलकर शपथ लें कि दिल्ली से नफरत की राजनीति को खत्म करें।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इसमें आप के सभी 62 विधायक मौजूद थे। बैठक में केजरीवाल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में आप का कहना है कि चुनाव अरविंद केजरीवाल के नाम पर लड़ा गया है। यह पिछले पांच साल के दौरान सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की जीत है। पिछले पांच सालों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हुआ है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने बुधवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की।

 बड़ी संख्या में दिल्ली वालों के रामलीला मैदान पहुंचने की उम्मीद
आप को उम्मीद है कि रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दिल्ली की जनता पहुंचेगी। इसके लिए अरविंद केजरीवाल समेत आप के सभी विधायक लोगों से अपील करेंगे। साथ ही पार्टी अपने स्तर पर सोशल मीडिया के हर फोरम पर दिल्ली वालों को न्योता देगी। एक पदाधिकारी ने बताया कि आप के करीब एक लाख कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट स्तर पर काम कर रहे थे। 

शपथ ग्रहण समारोह में सबके पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा आम दिल्ली के लोग भी आयोजन में पहुंच सकते हैं। पार्टी सूत्रों को कहना है कि इस बार के शपथग्रहण समारोह में दूसरे राज्यों के सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं को बुलाने की अभी कोई योजना नहीं है।

पहले 24 घंटे में आप के राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़े 11 लाख लोग

आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान की मुहिम के तहत पहले 24 घंटे में पार्टी के साथ देशभर से 11 लाख लोग जुड़े हैं। दिल्ली चुनाव में जीत के मिल रहे रुझानों के बीच मंगलवार को पार्टी ने इसे लांच किया था। इसके तहत पार्टी से जुड़ने के लिए 9871010101 मिस्ड कॉल नंबर जारी किया था।

इस मुहिम को पार्टी ने सोशल मीडिया के फोरम से लोगों तक पहुंचाया था। एक पदाधिकारी ने बताया कि पहले 24 घंटे में मिस्ड कॉल नंबर से 11 लाख लोग जुड़ गए हैं। इन लोगों ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की है। देशभर से राष्ट्र निर्माण के लिए काम की राजनीति को इतने बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed