{"_id":"5d801e4b8ebc3e93d62aff0a","slug":"sirsa-demands-case-against-those-who-destroyed-riot-rec","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा की मांग, दंगा रिकॉर्ड नष्ट करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा की मांग, दंगा रिकॉर्ड नष्ट करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा
Tue, 17 Sep 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa
- फोटो : Social Media
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख दंगों के रिकार्ड को नष्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि कानपुर के सिख दंगा मामले की कई फाइल गुम होने की जानकारी मिली है। 35 साल से न्याय की मांग करने वाले इससे काफी निराश हैं। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह हताश हो जाएंगे।
विज्ञापन
सिरसा ने कहा है कि इन मामलों के रिकार्ड को जान-बूझकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दोषियों को बचाया जा सके। अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी के कुलदीप सिंह भोगल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपील की है कि वह फोरेंसिक टीम गठित करें और नष्ट किए गए सुबूतों को बहाल करें।
विज्ञापन
एक अन्य बयान में मनजिंदर सिंह सिरसा ने एसआईटी से अपील की है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को सिख दंगा मामले में तुरंत गिरफ्तार करें। एक वीडियो संदेश में सिरसा ने कहा कि कमलनाथ 1 नवंबर 1984 में दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे में मौजूद थे।
उन्होंने सिख दंगा भड़काने का काम किया। दोनों चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। 35 साल से सिख समुदाय के लोग न्याय के इंतजार में हैं।