{"_id":"6a4693b0f80eef96ce0bc8ca","slug":"sir-phase-3-forms-distributed-to-21-million-households-in-three-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143813-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर फेज-3... तीन दिनों में 21 लाख घरों में बांटे गए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर फेज-3... तीन दिनों में 21 लाख घरों में बांटे गए फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर दिल्ली में सबसे तेज काम, पूर्वी और मध्य दिल्ली में फिलहाल सुस्त रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-3 के तहत बीते तीन दिनों में करीब 21 लाख लोगों को एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म बांटे जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि उसका लक्ष्य है कि दिल्ली का कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट से न तो छूटे, न ही कोई अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल हो सके। राजधानी में करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से अब तक 14.49% घरों तक फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। यह अभियान 29 जुलाई तक जारी रहेगा।
आंकड़ों के मुताबिक, फॉर्म वितरण मामले में उत्तर दिल्ली जिला सबसे आगे है, जहां 22.13% वितरण पूरा हो चुका है। इसके बाद 20.94% के साथ नई दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, पूर्वी दिल्ली (10.99%) और मध्य दिल्ली (11.53%) में काम की रफ्तार फिलहाल धीमी है।
अब तक पूरी दिल्ली में 63,620 फॉर्म का डेटा डिजिटल किया जा चुका है। इसमें दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला 11,215 फॉर्म के साथ सबसे सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हालांकि, कुल वितरण के मुकाबले डिजिटलीकरण अभी महज 0.44% ही हुआ है, जिसे आने वाले हफ्तों में बढ़ाया जाएगा। यह अभियान उन लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जो हाल ही में 18 वर्ष के हुए हैं या जिनका पता बदल गया है। चुनाव आयोग की टीमें 29 जुलाई तक आपके घर पहुंचेंगी। य