{"_id":"684fdbff64f27aa73e0de8a1","slug":"sir-ganga-ram-hospital-issued-bulletin-regarding-sonia-gandhi-health-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi Health: जानें कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonia Gandhi Health: जानें कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
Mon, 16 Jun 2025 02:26 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:26 PM IST
सार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पेट संबंधी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बीते रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के बाद अस्पताल लाया गया। आज सोमवार को अस्पताल की ओर से उनकी हेल्थ की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान में अस्पताल ने कहा कि 78 वर्षीय कांग्रेस नेता की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें पेट संबंधी समस्या हुई थी।जिसके बाद सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में बीते रविवार रात 9 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
9 जून को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इसी अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था। चेक-अप से दो दिन पहले, उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ टेस्ट कराए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi: सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली रवाना, सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं; शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन