फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sonia Gandhi left for Delhi from Shimla

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली रवाना, सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं; शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत

Sun, 08 Jun 2025 05:02 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस दिल्ली रवाना हो गईं हैं। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi left for Delhi from Shimla
सोनिया गांधी के साथ राज्य वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस दिल्ली रवाना हो गईं हैं। वे यहां से पहले सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची के बेटे कांग्रेस नेता मनजीत खाची भी मोहाली तक गए।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को शिमला में उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद वे रूटीन चेकअप के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचीं। यहां उनकी सभी जांचें सामान्य पाई गईं। फिर डॉक्टर ने उन्हें वापस भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed