Rapper Badshah Fined: रॉन्ग साइड पहुंची थार में गायक बादशाह थे सवार, गुरुग्राम पुलिस ने काटा 15500 का चालान
बादशाह गुरुग्राम के सेक्टर 68 में आयोजित एक म्यूजिक कंसर्ट में आए थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड चल रही उनकी थार का चालान हुआ है।
विस्तार
मिलेनियम सिटी में एक काॅन्सर्ट में पहुंचे गायक बादशाह की रॉन्ग साइड जा रही थार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने 15500 रुपये का चालान कर दिया। बादशाह गुरुग्राम में सोहना रोड स्थित एरिया मॉल में पंजाबी सिंगर के काॅन्सर्ट में आए थे।
इस मामले में मंगलवार को एक प्रेसनोट भी जारी किया गया, लेकिन उसमें बादशाह का नाम नहीं है। पुलिस के अनुसार जिस थार का चालान किया गया वह पानीपत में रहने वाले किसी दीपेंद्र मलिक के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस थार के साथ ही काफिले में शामिल दो अन्य एसयूवी भी रॉन्ग साइड चली थीं। इससे वहां जाम की स्थिति हो गई थीं। पुलिस का कहना है कि उपरोक्त दो एसयूवी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
जो थार गलत दिशा में गई थी उसमें से बादशाह को उतरते हुए देखा गया था। पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेंद्र विज के अनुसार गलत दिशा में तेजी से वाहन चलाने और तेज आवाज में गाना बजाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में मॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।
VIDEO | "Yesterday, Gurugram Police had received information regarding wrong side driving by three vehicles on Sohna Road, where a music event was being held. As per the information gathered on the basis of the number plate of one of the vehicles, Gurugram Police issued a fine of… pic.twitter.com/CMsWd3BSMA
— Press Trust of India (@PTI_News) December 17, 2024