{"_id":"cc66236c05e06b8c68b9dd057c2e0b74","slug":"since-march-seven-marriages-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मार्च के बाद शादियों पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मार्च के बाद शादियों पर ब्रेक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के महीने में अब सिर्फ चार शुभ मुहूर्त बचे हैं। सात मार्च के बाद एक महीने के लिए शादियों पर ब्रेक लगेगा।
विज्ञापन
होली के एक हफ्ते पहले से शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाता है।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि आठ मार्च से होलाष्टक लग रहा है। जिसकी वजह से आठ मार्च के बाद कोई शुभ कार्य नहीं होगा। मार्च महीने का अंतिम साया सात मार्च को है। इस महीने अब चार शुभ मुहूर्त बचे हैं।
आठ मार्च को होलाष्टक है और इस दिन अमृत सिद्धि और सवार्थ सिद्धि योग भी है। जो लोग यंत्र स्थापित करते हैं उनके लिए यह मुहूर्त काफी लाभदायक होंगे। इसके बाद 16 अप्रैल से शादियों के शुभ साए शुरू होंगे।
विज्ञापन