फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Simbhaoli Sugars mill: Punjab CM Captain Amarinder Singh son-in-law booked among 13 in bank fraud

सिंभावली चीनी मिल घोटाले में निकला पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह कनेक्शन, दामाद के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 26 Feb 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़(उत्तर प्रदेश)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़(उत्तर प्रदेश) Updated Mon, 26 Feb 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Simbhaoli Sugars mill: Punjab CM Captain Amarinder Singh son-in-law booked among 13 in bank fraud
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

ओबीसी से करीब 110 करोड़ रुपये का कृषि ऋण लेकर न चुकाने के मामले में सिंभावली चीनी मिल के साथ-साथ आठ ठिकानों पर रविवार को सीबीआई का छापा पड़ा। छापे के बाद सीबीआई ने इस मामले में दस लोगों पर केस दर्ज किया है जिसमें पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि ओबीसी बैंक ने सीबीआई को इस घोटाले के मामले में 17 नवंबर 2017 को ही शिकायत कर दी थी लेकिन सीबीआई ने इस मामले में केस 22 फरवरी 2018 को जाकर दर्ज किया। पंजाब सीएम के दामाद का नाम इस केस में सामने आने से इस मामले में और बड़े नामों के खुलासा होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को करीब चार घंटे की जांच-पड़ताल के बाद पांच सदस्यीय सीबीआई टीम कुछ महत्वपूर्ण फाइलें लेकर दिल्ली लौट गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बैंक की शिकायत के बाद सिंभावली चीनी मिल के निदेशकों, सीईओ, सीएफओ समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र, गबन और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला उजागर होने तथा केंद्र सरकार की सख्ती के बाद सीबीआई के डिप्टी एसपी आकाश कमल मीणा और निरीक्षक एमके सिंह समेत पांच अधिकारियों की टीम सिंभावली चीनी मिल पहुंची।

सिंभावली चीनी मिल पर 109.88 करोड़ रुपये देनदारी है

Simbhaoli Sugars mill: Punjab CM Captain Amarinder Singh son-in-law booked among 13 in bank fraud

इस दौरान टीम ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कृषि ऋण संबंधी फाइलों को चार घंटे तक खंगाला। इस दौरान वह महत्वपूर्ण फाइल अपने साथ ले गए। अमर उजाला संवाददाता ने इस छापे के बारे में टीम के सदस्यों से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

सीबीआई सूत्रों से दी गई जानकारी के मुताबिक सिंभावली चीनी मिल हापुड़ के अलावा कंपनी के निदेशकों के आवासों के साथ-साथ दिल्ली, नोएडा स्थित कॉरपोरेट और पंजीकृत ऑफिस समेत आठ जगहों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की, जिसमें टीम को अहम जानकारी हाथ लगी।

हालांकि सिंभावली चीनी मिल के एजीएम (जनसंपर्क) दिनेश शर्मा ने बताया कि मिल के कृषि ऋण संबंधी फाइलों की जांच करने के बाद सीबीआई की टीम कुछ फाइलें लेकर लौट गई है।

मिल प्रबंधन ने कृषि ऋण लिया था, जो सामान्य ऋणों में परिवर्तित करा दिया है। इसका जल्द भुगतान करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि सिंभावली चीनी मिल पर 109.88 करोड़ रुपये देनदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed