{"_id":"58d8d7714f1c1bfe0a63da5b","slug":"silani-will-have-modern-animal-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलानी में पशुओं के लिए बनेगा आधुनिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलानी में पशुओं के लिए बनेगा आधुनिक अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : huffpost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार में जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिंह आहलूवालिया ने कहा कि गांव सिलानी में शीघ्र ही आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। जिससे आसपास क्षेत्र के पशुओं को बीमारी के दौरान बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
देखा जा रहा है कि जीव-जन्तुओं में होने वाली बीमारी के बाद उन्हें अच्छा उपचार नहीं मिल जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिलानी में आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। यह बात आहलूवालिया ने सोहना-नूंह मार्ग पर स्थित भाजपा नेता सुभाष बंसल के प्लांट पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव सिलानी में करीब 450 गाय हैं। इसके अलावा नंगली, आटा व सिलानी में पल रही गोशाला की स्थिति में सुधार लाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। आधुनिक अस्पताल का निर्माण करीब एक एकड़ भूमि में होगा।
विज्ञापन
गोशाला से जुड़े लोगों की मांग पर एक एंबुलेंस गाड़ी देने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यहां की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाएगा। दुधारू गायों के लिए दो गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि उन्हें हर समय समाज सेवा के कार्य में आगे रहना चाहिए। इस मौके पर सोहना एसडीएम सतीश यादव, गुरुग्राम जीव जन्तु विभाग के उप निदेशक डॉ. पुनिता, मीडिया प्रभारी सोनू तायल, भाजपा नेता सतबीर खटाना सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।