फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sikhs protest at residence of Congress president rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर सिखों ने किया प्रदर्शन, दंगों पर सेम पित्रोदा के बयान से नाराजगी

Sat, 11 May 2019 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sikhs protest at residence of Congress president rahul gandhi
राहुल गांधी के आवास पर सिखों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

1984 दंगों पर कांग्रेस के सेम पित्रोदा का बयान आने के बाद शुक्रवार को राजधानी में सिख भड़क गए। सिखों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के बाद गुस्साए सिखों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के सिख प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत कराया।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह एवं दिल्ली प्रदेश सिख प्रकोष्ठ के संयोजक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सेम पित्रोदा का पुतला फूंका। इस दौरान आरपी सिंह ने कहा कि सेम पित्रोदा का बयान कांग्रेस की सिखों के प्रति विचारधारा को उजागर करता है। कांग्रेस ने 34 साल में कभी भी सिखों को न्याय दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिखों को समुचित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी आक्रोश जाहिर करते हुए कांग्रेस को सिख विरोधी बताया। कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 34 साल पहले सिखों के प्रति जो जहर पूर्व पीएम राजीव गांधी के मन में था, वही आज राहुल गांधी के मन में दिख रहा है। सिरसा ने कहा कि सिखों के प्रति कांग्रेस की मानसिकता बिल्कुल नहीं बदली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed