फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sihraul murder case

नहीं खुला किन्नर की हत्या का राज

Sat, 26 Jul 2014 06:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Jul 2014 06:10 AM IST
विज्ञापन
Sihraul murder case

सिरहौल बॉर्डर के समीप खेतों मे मिली किन्नर की लाश को लेकर 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर दो जगह निशान पाए गए है। जिसमें एक तेज धारदार हथियार से उस पर हमला करने के बाद उसे गोली मारी गई थी।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मामले के अनुसार गुरूवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सिरहौल बॉर्डर के पास खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद उद्योग विहार थाने की टीम मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया कि शव किसी किन्नर का है। किन्नर के शव के से मिले डीटीसी का पास मिला। उसी आधार पर उसकी पहचान नेहा (35) के रूप में हुई। जिसके बाद से पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसके शरीर पर दो जगह चोट के गहरे निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक जगह मिली गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया। पोस्टमार्टम जांच में पाया कि उस पर किसी तेज धारदार हथियार से हमला कर गोली मारी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए पुलिस ने दिल्ली तुगलकाबाद में कबाड़ी का काम करने वाले उसके जीजा को गुड़गांव बुलाया। लेकिन किसी रंजिश को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ।


वारदात को 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ एक भी सुराग नहीं लग सका है। जिससे हत्या के राज से पर्दा उठ सके। पुलिस ने मृतक किन्नर के मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही है जिसमें उम्मीद है कि कुछ सुराग मिल सकता है। उद्योग विहार थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस केस के संबंध में उसके साथी किन्नरों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed