फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature campaign launched in support of Nari Shakti Vandan Act in DU

Delhi NCR News: डीयू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
डीयू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं को भागीदारी के लिए किया प्रेरित
-33 फीसदी प्रतिनिधित्व को बताया ऐतिहासिक कदम

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने की।


मुख्यमंत्री ने स्वयं हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की और छात्राओं व महिलाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है जैसे नारे भी लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के विकास और संचालन में महिलाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी व्यवस्था में वास्तविक बदलाव संभव होगा। इस अधिनियम को लाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इसके लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व की दिशा में यह कदम देश की महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। साथ ही 16 अप्रैल को संसद में होने वाली आगामी प्रक्रिया को उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को साकार करने वाला बताया। कार्यक्रम में दक्षिणी परिसर की निदेशक रजनी अब्बी, एसओएल की निदेशक पायल मागो और रजिस्ट्रार विकास गुप्ता सहित कई प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article