फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature bridge will open again from today

आज से फिर खुल जाएगा सिग्नेचर ब्रिज, पर्यटन विभाग ने दिया आदेश 

Fri, 15 Nov 2019 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
Signature bridge will open again from today
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

सिग्नेचर ब्रिज एक बार फिर शुक्रवार से वाहनों के आवागमन के लिए खुल जाएगा। इस माह के शुरुआत में इस ब्रिज पर तीन मंजिला दर्शक दीर्घा और लिफ्ट के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों और उपकरणों की वजह से आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसलिए ब्रिज को बंद किया गया था।

विज्ञापन


कार्य पूरा होने के बाद इसे खोल देने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस ब्रिज से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं और आवागमन सहज रहता है। 
विज्ञापन


4 नवंबर से सिग्नेचर ब्रिज को बंद किया था। इसी दौरान वाहनों के लिए सम-विषम भी लागू किया गया था ताकि वाहनों की कम संख्या होने से हालात नहीं बिगड़ें। बावजूद इसके पिछले 11 दिनों के दौरान रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वालों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए पर्यटन विभाग ने ब्रिज को शुक्रवार से खोलने के आदेश देते हुए रात तक ही सभी काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed