फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature Bridge inauguration controversy Manoj Tiwari complained to police through email

सिग्नेचर ब्रिज विवाद मामला: सांसद मनोज तिवारी ने ई-मेल के जरिए पुलिस को दी शिकायत

Tue, 06 Nov 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Signature Bridge inauguration controversy Manoj Tiwari complained to police through email
मनोज तिवारी (फाइल फोटो)
सिग्नेचर ब्रिज पर हुए विवाद पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ईमेल के जरिए आप विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर आप से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी मनोज तिवारी के खिलाफ दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को शिकायत दी है।  
 मनोज तिवारी देर रात ईमेल से की शिकायत में कहा कि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता को आमंत्रित किया था। 

वे उत्तर पूर्वी जिला से सांसद होने के चलते कार्यक्रम में पहुंचे। वहां आप कार्यकर्ता उनके और कार्यकर्ताओं से बदसलूकी करने लगे। उन्होंने इसके लिए  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


शिकायत में तिवारी ने बताया आप विधायक अमानतुल्ला ने उन्हें धक्का मारकर मंच से गिराने की कोशिश की, जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने दोबारा उनके साथ धक्का-मुक्की की। मनोज तिवारी ने नामजद लोगों व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में मनोज तिवारी व उनके कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि उद्घाटन समारोह के दौरान मनोज कार्यकर्ताओं के साथकानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। 

उन्होंने दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथ हाथापाई की। ऐसा करना एक सांसद को शोभा नहीं देता है। संजय सिंह ने मनोज तिवारी के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है

तिवारी ने अमानतुल्ला के खिलाफ दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। उत्तरी-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाने में सिग्नेचर ब्रिज विवाद को लेकर भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

इसके अलावा न्यू उस्मानपुर पुलिस ने  भाजपा और आप नेताओं की शिकायत पर एक-एक मामले दर्ज किए हैं।  सभी तीनों मामले को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया है। वही भाजपा के बीएन झा अपनी शिकायत में  आप कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। जबकि आम आदमी पार्टी के तौकीर ने शिकायत में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed