फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signal-free U-turn in Shahdara to provide relief from traffic jams

Delhi NCR News: शाहदरा में सिग्नल फ्री यू-टर्न से जाम से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
75बी एक्सटेंशन पर होगा निर्माण
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने परियोजना पर शुरू किया काम
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा में जाम से परेशान वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क संख्या 75बी एक्सटेंशन पर सिग्नल फ्री यू-टर्न बनाने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इससे वाहनों को सिग्नल पर बार-बार रुकने और लंबी कतारों से निजात मिलने की उम्मीद है।
75बी एक्सटेंशन शाहदरा रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और उत्तर प्रदेश सीमा को जोड़ने वाली अहम सड़क है। आसपास कई बाजार होने के कारण हजारों लोग रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच संपर्क मार्ग होने के कारण दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है, जो पीक आवर्स में जाम की स्थिति पैदा कर देता है।
विज्ञापन

सिग्नल फ्री यू-टर्न बनने से वाहनों को निर्धारित स्थान पर मोड़ने और यातायात प्रवाह को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। रोजाना सफर करने वालों को समय व ईंधन की बचत होने की उम्मीद है, जबकि बाजारों में आने वाले ग्राहकों व कारोबारियों को भी सुचारु यातायात का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed