{"_id":"66b1184aa02de0df5d0eedb0","slug":"signal-free-project-under-construction-between-anand-vihar-and-apsara-border-ready-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: उद्घाटन से पहले ही एलिवेटेड रोड पर दौड़े वाहन, लोगों को तीन लाल बत्ती से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उद्घाटन से पहले ही एलिवेटेड रोड पर दौड़े वाहन, लोगों को तीन लाल बत्ती से मिलेगी निजात
Mon, 05 Aug 2024 11:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:52 PM IST
सार
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच निर्माणाधीन सिग्नल फ्री परियोजना तैयार है। जल्द ही इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। रविवार को अधिक जाम लगने के कारण इसे कुछ देर के लिए खोला गया। इस दौरान आधे घंटे का सफर वाहन चालकों ने बिना किसी रुकावट के मिनटों में पूरा कर लिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार तक बनकर तैयार है नया फ्लाईओवर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच निर्माणाधीन सिग्नल फ्री परियोजना तैयार है। जल्द ही इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। रविवार को अधिक जाम लगने के कारण इसे कुछ देर के लिए खोला गया। इस दौरान आधे घंटे का सफर वाहन चालकों ने बिना किसी रुकावट के मिनटों में पूरा कर लिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सड़क चिन्ह बनाने और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। सिविल वर्क 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। वर्तमान थोड़ा सा काम बचा है, इसे एक या दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस परियोजना से पूर्वी दिल्ली, ट्रांस हिंडन और नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 1.44 किमी लंबे काॅरिडोर के तीन सिग्नल व जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वहीं, आनंद विहार मेगा ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचना भी आसान होगा। पीडब्ल्यूडी का अनुमान है कि कॉरिडोर पर रोजाना डेढ़ लाख के करीब वाहन सफर करेंगे। इससे उनका 11.07 मिनट बचेंगे। साथ ही 1.50 लाख टन के करीब कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा। अनुमान के अनुसार सालाना 16.57 लाख लीटर ईंधन की खपत भी कम होगी।
विज्ञापन
तीन लाल बत्ती की गईं बंद
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच सीधा जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड काॅरिडोर से गुजरेगा। जबकि सड़क के दोनों ओर की घनी बसावट के मुसाफिर इसके नीचे से जा सकेंगे। ट्रैफिक दो हिस्सों में बंटने से जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। फिलहाल काॅरिडोर के नीचे पड़ने वाली श्रेष्ठ विहार, रामप्रस्थ और विवेक विहार की तीन लाल बत्ती बंद कर दी गई है। वाहनों के लिए बैक टू बैक यूटर्न व्यवस्था लागू की गई है। वहीं कॉरिडोर के आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों की सहूलियत के लिए कॉरिडोर पर चढ़ने व उतरने के लिए दो स्थानों पर लूप भी बनाए गए हैं। कारीडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों के साथ सीमा से सटे गाजियाबाद व नोएडा के लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
वाहनों के दबाव में लग रहा जाम
मौजूदा समय में आनंद विहार अप्सरा बॉर्डर से आने वाला ट्रैफिक कॉरिडोर के नीचे से गुजरता था है साथ ही गाजियाबाद और दिल्ली से आना वाला ट्रैफिक भी नीचे से गुजरता है। ऐसे में रोजाना जाम की स्थिति बनती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि भीषण जाम की स्थिति में कॉरिडोर को कुछ देर के लिए खोल दिया जाता है। ताकि वाहन चालकों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।