फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signal free project from noida to igi airport.

नोएडा से IGI तक पूरा रास्ता होगा सिग्नल फ्री

Thu, 18 Sep 2014 11:19 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Signal free project from noida to igi airport.

दिल्ली सरकार की कवायद अगर अंजाम तक पहुंची तो नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट तक का पूरा रास्ता सिग्नल फ्री हो जाएगा। इससे वाया बारापूला एलिवेटेड रोड करीब 25 किमी लंबा सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल सरकार ने आईएनए से आईजीआई एयरपोर्ट तक भी सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार करने की योजना बनाई है। इसका सीधा लिंक बारापूला एलिवेटेड रोड से होगा। इससे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सराय काले खां होते हुए आसानी से नोएडा लिंक रोड तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


फ्लाईओवर जोन के चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ श्रीवास्तव के मुताबिक, सरकार सैद्धांतिक तौर पर फेज-4 के लिए सहमत है। प्रोजेक्ट का बुनियादी खाका तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तीन महीने में बारापूला फेज-3 पर काम शुरू होना है, जबकि फेज-2 दिसंबर 2015 तक पूरा हो जाएगा। चौथा फेज पूरा होने पर नोएडा से आईजीआई एयरपोर्ट तक का पूरा कॉरिडोर सिग्नल फ्री हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, आईएनए को आईजीआई एयरपोर्ट तक जोड़ने की मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: नए साल में सस्ते घर का तोहफा

प्रोजेक्ट का बुनियादी खाका तैयार करने के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति की जा रही है। सिग्नल फ्री कॉरिडोर तैयार के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद सबसे छोटे रास्ते से नई सड़क गुजरेगी। उम्मीद है कि छह महीने के भीतर प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली सरकार ने गेम्स विलेज से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक खिलाड़ियों के लिए सिग्नल फ्री कॉरिडोर तैयार किया था। आईएसबीटी सराय काले खां से स्टेडियम तक करीब 4.3 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई गई थी। खेल खत्म होने के बाद इसके विस्तार की योजना तैयार की गई।

पहले फेज में विस्तार अरविंदो मार्ग स्थित आईएनए तक होना है। 2013 में इसका निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, तीसरे फेज में यमुना नदी पर नए पुल के सहारे एलिवेटेड रोड नोएडा लिंक रोड से जुड़नी है। तीन महीने केभीतर इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।


बारापूला फेज-2
फेज दो में बारापूला एलिवेटेड रोड को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से अरविंदो मार्ग तक जोड़ना है। करीब 2.3 किमी लंबे इस हिस्से पर पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। अड़चन रेलवे लाइन को लेकर थी, लेकिन पिछले दिनों इस संबंध में रेलवे से सहमति बन गई है। दिसंबर 2015 तक प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद है।

बारापूला फेज-3
फेज-तीन में बारापूला एलिवेटेड रोड का विस्तार नोएडा लिंक रोड तक होना है। नई सड़क मयूर विहार फेज-एक के हाफ फ्लाईओवर से जुड़ेगी। रोटरी व सर्विस रोड के सहारे नोएडा लिंक रोड का जंक्शन सिग्नल फ्री होगा। पीडब्ल्यूडी ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिलहाल मसला बजट पर अटका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विभाग का आकलन 1285 करोड़ रुपये खर्च का था। वित्त विभाग के साथ कई बैठकें हुईं। आखिर में व्यय समिति ने 1260 करोड़ रुपये आवंटित किया है। तीन महीने में जमीनी स्तर पर काम शुरू होगा। जुलाई 2017 तक प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed