फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sidhu on the tightrope you taking steps, not ready to move forward from the back patting Party

सिद्धू पर संभलकर कदम उठा रही आप, पीठ थपथपाने से आगे बढ़ने को तैयार नहीं पार्टी

Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sidhu on the tightrope you taking steps, not ready to move forward from the back patting Party
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सियासी खिचड़ी अभी तक पक नहीं सकी है। सिद्धू के साथ संबंधों पर आप बेहद संभलकर कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


पार्टी नेता सिद्धू की पीठ थपथपाने से आगे जाने को तैयार नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि आप के शीर्ष नेतृत्व और सिद्धू के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार को सिद्धू का बयान आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने एक बार फिर सिद्धू की तारीफ के कसीदे पढ़े। लेकिन पार्टी में सिद्धू के शामिल होने के सवालों को पांडेय ने टाल दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सिद्धू अगर पंजाब जाते तो ड्रग्स के बारे में बात करते लेकिन भाजपा ने उन्हें पंजाब जाने से रोक दिया। केजरीवाल ने सवाल किया कि हैरानी यह है कि भाजपा सिद्धू को रोककर किसको बचाने की कोशिश कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

नेतृत्व और सिद्धू के बीच अभी तक पक नहीं सकी है सियासी खिचड़ी

Sidhu on the tightrope you taking steps, not ready to move forward from the back patting Party
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिद्धू के बयान से रोचक खुलासा किया है। भाजपा उन्हें पंजाब जाने से रोककर उनका मुंह बंद कराना चाहती थी। 

अब सवाल यही है कि भाजपा ने किस नेता को बचाने के लिए सिद्धू को पंजाब से बाहर करने की शर्त लगाई? इस मौके पर पांडेय ने राज्यसभा से इस्तीफा देने पर सिद्धू की तारीफ की। 

लेकिन उनके आप में शामिल होने के सवाल पर पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में सिद्धू खुद अपना रास्ता चुनेंगे। उनकी रणनीति के बारे में हम लोग क्या बता सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धू अगली पारी आप के संग खेलने जा रहे हैं। राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद कई आप नेताओं ने उनके पार्टी में आने का स्वागत भी किया था। लेकिन सूत्र बताते हैं कि हफ्ते भर बाद भी सिद्धू को लेकर आप में सहमति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed