फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sidhu Moose wala murder case accused gangster lawrence bishnoi withdraws petition from delhi high court will move punjab haryana high court

Sidhu Moosewala Murder: मूसेवाला के हत्यारोपी लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली से वापस ली याचिका, पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

Wed, 01 Jun 2022 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jun 2022 01:32 PM IST
सार

बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि, उसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में फंसाया जा रहा है और यदि उसे पंजाब में पूछताछ के लिए ले जाया जाता है तो प्रतिद्वंद्वी गिरोह उसकी हत्या कर सकता है।

विज्ञापन
Sidhu Moose wala murder case accused gangster lawrence bishnoi withdraws petition from delhi high court will move punjab haryana high court
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी जान का खतरा बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को जो याचिका दायर की थी उसे बुधवार (1 जून) को वापस ले लिया। अब बिश्नोई यही याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में डाली याचिका में की थी ये मांग
बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि, उसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में फंसाया जा रहा है और यदि उसे पंजाब में पूछताछ के लिए ले जाया जाता है तो प्रतिद्वंद्वी गिरोह उसकी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उससे तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए और यदि वारंट के आधार पर पंजाब ले जाया जाता है तो उसकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश दिया जाए। याचिका में बिश्नोई ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के फर्जी एनकाउंटर की भी आशंका है। गौरतलब है कि बिश्नोई ने पहले एनआईए कोर्ट में अपने फर्जी एनकाउंटर की आशंका को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने कोई आदेश देेने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed