{"_id":"5d83a7238ebc3e93da787bb8","slug":"si-dinesh-kumar-has-suspended-over-aughter-seen-practicing-at-shooting-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंस्पेक्टर ने बेटी से चलवाई गोली, वीडियो वायरल होने पर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इंस्पेक्टर ने बेटी से चलवाई गोली, वीडियो वायरल होने पर निलंबित
Thu, 19 Sep 2019 09:35 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बेटी से चलवाई गोली
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर अपनी ठसक दिखाते हुए बच्चों संग मुखर्जी नगर स्थित फायरिंग रेंज पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी बेटी के हाथ में एमपी पांच पिस्टल थमाकर उसे निशाना लगाना सिखाने लगे। उनकी इस हिमाकत को एक पुलिसकर्मी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या के अनुसार इंस्पेक्टर की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। उनकी तैनाती उत्तर पश्चिम जिले में बतौर आरआई पद पर है। इससे पहले वह नई दिल्ली जिला समेत कई जिलों में थानेदार रह चुके हैं। घटना 13 सितंबर का बताई जा रही है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्दी में अपने बच्चों को लेकर किंग्सवे कैंप स्थित फायरिंग रेंज गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उनके बच्चों ने पिस्टल चलाने की बात कही। इंस्पेक्टर ने अपनी ठसक दिखाते हुए अपनी बेटी के हाथ में एमपी पांच पिस्टल थमा दिया और निशाना लगाने के लिए कहा। करीब पांच मिनट के वायरल वीडियो में देखा गया कि इंस्पेक्टर के साथ दो पुलिसकर्मी खड़े हैं। जबकि अन्य पुलिसकर्मी दूर खड़े हैं।
विज्ञापन
इस दौरान इंस्पेक्टर ने अपनी बेटी से करीब पांच से अधिक राउंड फायरिंग करवाई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कोई पुलिसकर्मी ने चुपचाप उनका वीडियो बना रहा था। क्योंकि फायरिंग रेंज में पुलिसकर्मियों के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला आला अधिकारियों के पास पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए। जांच का जिम्मा एसीपी पीजी सेल को सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।