{"_id":"cc0f7d2e6e23eda12d933adcb903e1af","slug":"shyampark-shidnagr-metro-stations-and-design-changes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपार्क और शहीदनगर मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपार्क और शहीदनगर मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन बदलेगा
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो के श्यामपार्क और शहीदनगर स्टेशन की डिजाइन में बदलाव हो सकता है। इसकी वजह दोनों मेट्रो स्टेशनों की प्रस्तावित जगह स्थायी निर्माण हैं।
विज्ञापन
निर्माणों को बचाने के लिए जीडीए ने डीएमआरसी अधिकारियों संग मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन में आंशिक फेरबदल करने पर मंथन किया है। कोशिश है कि कम से कम निर्माणों को हटाया जाए।
विज्ञापन
शहीदनगर में भी बनीं 35 दुकानों को बचाने का फार्मूला खोज लिया गया है। अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर जमीन जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
डीएमआरसी ने टोपोग्राफिकल सर्वे कर जीडीए को मेट्रो स्टेशनों की डिजाइन और उनके लिए जमीन की जरूरत का खाका सौंपा है। इसके अनुसार श्यामपार्क में स्टेशन के लिए 800 से एक हजार वर्गमीटर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रस्तावित स्टेशन की जद में चार बड़े प्लॉट आ रहे हैं। इन प्लॉटों में सात दुकानें, दो-तीन कमरे और मकान बना है। अफसरों की कोशिश है कि यहां कम से कम निर्माण हटाने पड़ें। इसके लिए डिजाइन में परिवर्तन किया जा सकता है।
जमीन देने वालों की प्रतिपूर्ति जीडीए करेगा। शहीदनगर स्टेशन के पास 35 दुकानें बनी हैं। कई लोगों ने इनके ध्वस्तीकरण की आशंका जताई थी। हालांकि इस पर अफसरों ने स्पष्ट किया कि पिलर निर्माण के दौरान दुकानें कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी।
पिलर बनने के बाद दुकानें फिर खुल जाएंगी। यहां एक-दो ही दुकानों को हटाने की जरूरत होगी। जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों की जमीन सहमति से ली जाएगी। कम से कम जमीन की जरूरत वाले स्टेशनों की डिजाइन पर काम चल रहा है।
वीसी ने सीएटीपी एससी गौड़ के साथ शहरी विकास मंत्रालय के सचिव शंकर अग्रवाल से मुलाकात सेकेंड फेज मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार का अंश जल्द से जल्द दिलाने का अनुरोध किया।