फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shuttle train from nizamuddin to palwal is not showing on ntes system

ट्रैक पर दौड़ रही है ट्रेन पर सिस्टम से है गायब

Thu, 03 Mar 2016 05:54 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
shuttle train from nizamuddin to palwal is not showing on ntes system

रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभू बेशक नई-नई तकनीक और आईटी पर जोर दे रहे हों लेकिन जो सिस्टम रेलवे का अभी चल रहा है उसी में सुधार नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेलवे यात्रियों को आईटी के जरिए सुविधा देने के लिए कितना गंभीर है। इसका ताजा उदाहरण निजामुद्दीन से पलवल जानी वाली शटल ट्रेन का है। यह ट्रेन ट्रैक पर तो दौड़ रही है लेकिन एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) की पटरी से गायब है। इसके चलते रोज दैनिक यात्रियों की ट्रेन छूट रही है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि निजामुद्दीन से पलवल के बीच चलने वाली शटल 64494 रात 10.15 बजे हजरत निजामुद्दीन से पलवल के लिए चलती है। इस ट्रेन का ओलड स्टेशन पर पहुंचने का समय 10.42 बजे है। कोहरे के सीजन में उक्त ट्रेन समेत अन्य गाडिय़ों का परिचालन रेलवे ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन फरवरी के शुरूआत में ही फॉग सीजन पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद सभी रद्द गाडिय़ों का परिचालन शुरू कर दिया गया। उक्त ट्रेन भी पटरी पर दौडने लगी है लेकिन रेलवे की एनटीईएस पर अभी भी इस ट्रेन को निरस्त दिखाया जा रहा है।


रेलवे की इस लापरवाही से कई यात्रियों की ट्रेन रोज छूट रही है। पलवल निवासी राम कुमार, देवदत्त आदि का कहना था कि वह बुधवार को जब स्टेशन पर पहुंचे और एनटीईएस पर उक्त गाड़ी का स्टेटस चेक किया तो गाड़ी कैंसिल दिखा रही थी। जबकि दो मिनट बाद ही अनाउंस होने लगा कि 64494 शटल प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ रही है।

उनका कहना है कि यदि एनटीईएस के भरोसे रहते तो निश्चित रूप से उनकी ट्रेनाछूट जाती। इस बाबत दिल्ली मंडल के रेलवे प्रवक्ता अजय माइकल का कहना है कि संबंधित विभाग को इसके बारे में जानकारी देकर जल्द दुरूस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed