{"_id":"92bdc4a6e19b0f94264ca86876a54a1f","slug":"shuttle-train-being-stopped-for-box-wagon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री नहीं रेलवे को ज्यादा चिंता है मालगाड़ियों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री नहीं रेलवे को ज्यादा चिंता है मालगाड़ियों की
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Mar 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की नजर में शटल से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की कोई अहमियत नहीं है।
विज्ञापन
यानी शटल गाड़ियों की अपेक्षा मालगाड़ियों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। शनिवार को ऐसा ही मामला सामने आया। एक शटल को रोककर दो-दो मालगाड़ियों को निकाला गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से पलवल रूट पर निजामुद्दीन से पलवल के बीच चलने वाली शटल गाड़ी-64494 को रोककर दो मालगाड़ी निकाली गईं। पहले उसे फरीदाबाद स्टेशन पर रोका गया और फिर असावटी स्टेशन पर।
विज्ञापन
ऐसे में यह ट्रेन लेट हो गई। वह गाड़ी सुबह 10:50 बजे फरीदाबाद स्टेशन पर पहुंची। इस गाड़ी को यहां रोककर पहले तो झेलम एक्सप्रेस को निकाला गया।
ईएमयू को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से 11:17 बजे रवाना किया गया। जबकि ईएमयू के फरीदाबाद से रवाना होने का समय 10:52 बजे है। इस संबंध में जब दिल्ली डिविजन के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन समीर कुमार से बात की गई तो वह मामले को दिखवाने की बात कर पल्ला झाड़ गए।
विज्ञापन