फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Shri Ram' to return in its original form after 25 years

Delhi NCR News: 25 साल बाद मूल रंग-रूप में लौटेगी ‘श्रीराम’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान 'श्रीराम' नृत्य-नाटिका इस वर्ष अपने पारंपरिक स्वरूप में लौट रही है। करीब 25 साल बाद यह प्रस्तुति 11 अक्तूबर से एक नवंबर तक मंडी हाउस स्थित खुले रंगमंच में प्रतिदिन शाम को मंचित होगी।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक के बजाय पारंपरिक सौंदर्य पर जोर दिया जाएगा। हस्तनिर्मित सेट, नए परिधान और शास्त्रीय मंच व प्रकाश व्यवस्था तैयार की गई है। रामचरितमानस की मूल चौपाइयों को फिर से शामिल किया गया है। प्रधान कोरियोग्राफर शशिधरन नायर और सहयोगी कोरियोग्राफर राजकुमार शर्मा मंचन का नेतृत्व कर रहे हैं। शोभा दीपक सिंह के अनुसार, पारंपरिक स्वरूप में लौटने का उद्देश्य प्रस्तुति की मूल दृश्य भाषा, संगीत और रामचरितमानस की पंक्तियों से फिर जुड़ना है, जिन्होंने इसे विशिष्ट पहचान दी है। इस नृत्य-नाटिका की परिकल्पना 1957 में श्रीराम भारतीय कला केंद्र ने की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed