Delhi : श्री धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम द्वारा श्री राम हनुमान संवाद का आयोजन, यात्रा मार्ग में परिवर्तन
सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में श्री धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम द्वारा श्री राम हनुमान संवाद (कथा) का आयोजन किया गया है। इस कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र की ओर से श्रीराम-हनुमान संवाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर, सूरजमल विहार से निकलकर दोपहर 12 बजे डीडीए ग्राउंड नंबर 8 ए, सीबीडी, शाहदरा में समाप्त होगी। सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में श्री धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम द्वारा श्री राम हनुमान संवाद (कथा) का आयोजन किया गया है। इस कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
यातायात निर्देशिका
सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में श्री धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम द्वारा श्री राम हनुमान संवाद (कथा) के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
कृपया निर्देशिका का पालन करें।#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/KtazRPPvFQ— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 15, 2023विज्ञापन
वैकल्पिक सड़क : वाल्मीकि मार्ग (रोड नंबर 72) का उपयोग कड़कड़डूमा रेड लाइट से बाल्मीकि मार्ग-गुरुद्वारा रोड चौराहे तक और उसके बाद गुरुद्वारा रोड से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार, दिल्ली पर सत्यम चौक तक किया जाएगा।
सुझाए गए मार्ग:-
वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे कड़कड़डूमा रेड लाइट से वाल्मीकि मार्ग-गुरुद्वारा रोड चौराहे तक वाल्मीकि मार्ग (रोड नंबर 72) के माध्यम से वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और उसके बाद गुरुद्वारा रोड से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार, दिल्ली पर सत्यम चौक तक जाएं।
मोटर चालकों/यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए उपयुक्त स्थानों पर यातायात निर्देशिका साइनेज लगाए गए हैं और यातायात के सुचारू और निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त यातायात कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मोटर चालकों को डायवर्जन का पालन करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।